भागीदार के तौर पर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए हमारा प्रमुख ब्रोकर (IB) भागीदारी प्रोग्राम विभिन्न अवसर प्रदान करता है और शुरुआत करने के लिए आपको बस Exness में एक खाता पंजीकृत करना है।
- एक IB कैसे बनें
- प्रमुख ब्रोकर (IB) प्रोग्राम के तहत उपलब्ध भागीदार प्रकार
- अपना भागीदार पुरस्कार कैसे बढ़ाएँ
- IB का दर्जा खो देना
एक IB कैसे बनें
पूरी तरह से सत्यापित व्यक्तिगत क्षेत्र वाले भागीदार, IB स्थिति के लिए आवेदन करने या इस आवेदन फ़ॉर्म को भरने के लिए अपने क्षेत्रीय खाता प्रबंधकों से संपर्क कर सकते हैं।
विशिष्ट देशों में भागीदारों को अपने आप IB भागीदार स्थिति मिल जाती है। भागीदार स्थिति आवश्यकताओं के आधार पर, भागीदारों और एडवांस भागीदारों के खातों को नियमित रूप से जाँच जाता है और अपने आप अनुकूलित कर दिया जाता है। प्रमुख ब्रोकर बनने और खाता आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, हम नीचे दिए लिंक पर जाने की सलाह देते हैं।
प्रमुख ब्रोकर (IB) प्रोग्राम के तहत उपलब्ध भागीदार प्रकार
भागीदार पेशकश के बारे में सबकुछ जानने के लिए यह टेबल देखें:
श्रेणियाँ | सुविधाएँ |
---|---|
भागीदार |
भागीदार किसी भागीदारी का पहला और सबसे मूल स्तर होता है। जब आप पंजीकरण करते हैं, तो आपको अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में एक भागीदार लिंक दिया जाता है, तो बस अपने लिंक को शेयर करें और Exness में नए ग्राहकों को आमंत्रित करें। आवश्यकताएँ: पंजीकृत व्यक्तिगत क्षेत्र के साथ अपने आप दिया जाता है। पुरस्कार का आकार: साइन अप किए गए ग्राहकों द्वारा निष्पादित सभी लेन-देन पर खुलने वाले स्प्रेड का 20%* प्राप्त करें |
एडवांस भागीदार |
आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद, भागीदारों को अपने आप एडवांस भागीदार स्थिति दे दी जाती है। आवश्यकताएँ: निरंतर 3 महीनों तक चीन समेत सभी देशों के लिए कुल ट्रेडिंग मात्रा 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर होनी चाहिए (थाईलैंड के लिए 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर)। पुरस्कार का आकार: साइन अप किए गए ग्राहकों द्वारा निष्पादित सभी लेन-देन पर खुलने वाले स्प्रेड का 25% |
प्रमुख ब्रोकर (IB) |
प्रमुख ब्रोकर (IB) को भागीदारी शर्तों का निजी ऑफ़र और रेफरल गतिविधियों में मदद के लिए सामान्य भागीदारों की तुलना में अतिरिक्त लाभ, जैसे कि प्रचार संबंधी सामग्री (बैनर आदि) मिलते हैं।
पुरस्कार का आकार: साइन अप किए गए ग्राहकों द्वारा निष्पादित सभी लेन-देन पर खुलने वाले स्प्रेड का 33%-40% |
क्षेत्रीय प्रतिनिधि (RR) |
क्षेत्रीय प्रतिनिधि वे चुनिंदा IB होते हैं, जिनके पास अपने क्षेत्र में Exness का प्रतिनिधित्व करने वाला क्षेत्रीय कार्यालय होता है। हालॉंकि, इससे पुरस्कार प्रतिशत में कोई बढ़ोतरी नहीं होती है, लेकिन स्थानीय पहुँच के कारण अपना रेफ़रल बेस बढ़ाने की संभावना बढ़ जाती है। आवश्यकताएँ: क्षेत्रीय प्रतिनिधि (RR) के लिए आवेदन करने के लिए प्रमुख ब्रोकर्स को अपने प्रमुख खाता प्रबंधक या Exness से संपर्क करना चाहिए। पुरस्कार का आकार: साइन अप किए गए ग्राहकों द्वारा निष्पादित सभी लेन-देन पर खुलने वाले स्प्रेड का 33%-40% |
*पुरस्कार साइन अप ग्राहक के खाता प्रकार पर आधारित होता है और बदल सकता है। 20% का पुरस्कार आकार केवल तभी लागू होगा, जब रेफ़र किए गए ग्राहक Standard और Standard Cent खातों पर ट्रेड करें। हमारी प्रमुख ब्रोकर पुरस्कार संरचना के बारे में सब कुछ पढ़ने के लिए लिंक पर जाएँ।
अपना भागीदार पुरस्कार कैसे बढ़ाएँ
20% से 25% की बढ़ोतरी:
भागीदार से एडवांस भागीदार बनने के लिए, आपको नीचे दी गई आवश्यकताओं को पूरा करना होगा:
- निरंतर 3 महीनों तक 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल ट्रेडिंग मात्रा (थाईलैंड के लिए 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) होनी चाहिए
- कम से कम एक सक्रिय ग्राहक हो
इसे हासिल करने पर, हमारे विशेषज्ञ अपने आप आपकी स्थिति को अपग्रेड करके एडवांस भागीदार में बदल देंगे।
25% से 33% की बढ़ोतरी:
एडवांस भागीदार से प्रमुख ब्रोकर बनने के लिए, आपको नीचे दी गई आवश्यकताओं को पूरा करना होगा:
- पूरी तरह सत्यापित व्यक्तिगत क्षेत्र हो
- कम से कम 3 सक्रिय ग्राहक हों (चीन के लिए लागू नहीं)
- निरंतर 3 महीनों तक 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल ट्रेडिंग मात्रा (थाईलैंड के लिए 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर और चीन के लिए 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर) होनी चाहिए
प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि को इसके आगे 40% तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बारे में आप हमारे लेख प्रमुख ब्रोकर की आवश्यकताएँ में पढ़ सकते हैं।
IB का दर्जा खो देना
3 महीनों की अवधि तक शर्तों को पूरा न करने से आपका प्रमुख ब्रोकर (IB) भागीदार का स्तर वापस भागीदार में बदल सकता है।