एक भागीदार के रूप में, जब आपके रेफरल्स अपने बोनस के साथ ट्रेड करते हैं, तब पुरस्कार पेआउट की गणना करने के लिए बोनस गुणांक का उपयोग किया जाता है।
इस लेख में हम निम्न बातों को शामिल करेंगे-
पुरस्कार पर बोनस गुणांक का प्रभाव
प्राप्त होने वाला भागीदार पुरस्कार रेफरल के ट्रेडिंग खाते की इक्विटी में शामिल बोनस की राशि से विपरीत रूप से प्रभावित होता है। इसका मतलब है कि बोनस से बनी इक्विटी जितनी अधिक होगी, भागीदार पुरस्कार उतना ही कम होगा।
बोनस गुणांक कैसे जांचें
किसी विशिष्ट पुरस्कार पेआउट पर लगने वाले बोनस गुणांक को जांचने के लिए:
- अपने व्यक्तिगत क्षेत्र में लॉगिन करें।
- रिपोर्ट्स>ग्राहक लेन-देन पर जाएं।
- रेंज सेट करें और लागू करें पर क्लिक करें।
- जिस लेन-देन को आप जांचना चाहते हैं उसके बगल में विवरण दिखाएं पर क्लिक करें।
- अगर कोई बोनस गुणांक लगाया गया होगा तो विवरण में वह स्पष्ट तौर पर दिखेगा और यह भी दिखेगा कि उसकी राशि कितनी थी।
बोनस गुणांक की गणना
बोनस गुणांक = (वर्तमान इक्विटी - मौजूदा बोनस*) / वर्तमान इक्विटी*
*ऑर्डर खुलते समय इक्विटी और बोनस दोनों मानकों को ध्यान में रखा जाता है।
आइए, एक उदाहरण देखें:
मान लें कि आपका भागीदार पुरस्कार 10 अमेरिकी डॉलर होना चाहिए।
ऑर्डर खुलते समय ग्राहक की बोनस राशि 50 अमेरिकी डॉलर है और ऑर्डर खुलते समय वर्तमान इक्विटी 200 अमेरिकी डॉलर है।
बोनस गुणांक = (वर्तमान इक्विटी - मौजूदा बोनस*) / वर्तमान इक्विटी
= (200 - 50) / 200
= 0.75
पुरस्कार राशि = भागीदार पुरस्कार x बोनस गुणांक
= 10 x 0.75
= 7.5 अमेरिकी डॉलर