- Exness अपने समूह निकायों, जैसे Exness (SC) Ltd (जिसे पहले Nymstar Limited के तौर पर जाना जाता था), जो कि सेशल्स में पंजीकरण संख्या 8423606-1 के तहत पंजीकृत है, Exness (VG) Ltd जो कि पंजीकरण संख्या 2032226 के तहत ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में पंजीकृत है और Exness B.V. जो कि पंजीकरण संख्या 148698 के तहत कुराकाओ में पंजीकृत है, के ज़रिए भागीदार लॉयल्टी कार्यक्रम (“कार्यक्रम”) की पेशकश करता है, जो कि कंपनी द्वारा भागीदारों (जिसके बाद इसे “भागीदार (भागीदारों)” या “आप” कहा गया है) को प्रस्तुत किया जाने वाला लॉयल्टी कार्यक्रम है। शंका से बचने के लिए, ग्राहक अनुबंध की प्रासंगिक Exness काउंटरपार्टी, मौजूदा नियम व शर्तों के लिए आपकी काउंटरपार्टी होगी।
- कृपया इन नियमों और शर्तों को पढ़ें और पक्का करें कि आप पुरस्कार जीतने की योग्यताओं और पुरस्कार देने संबंधी शर्तों को समझते हैं।
- इस प्रोग्राम में भाग लेकर, आप मौजूदा नियमों और शर्तों के साथ ही ग्राहक अनुबंध, भागीदारी अनुबंध, सामान्य व्यावसायिक शर्तों और ऐसे दूसरे कानूनी दस्तावेज़ों से बाध्य होने की सहमति देते हैं जो exness.com पर हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
- पुरस्कार के लिए किसी भागीदार की पात्रता का मूल्यांकन करने के लिए, "क्वालिफ़ाइंग ट्रेडिंग मात्रा" शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। क्वालिफ़ाइंग ट्रेडिंग मात्रा की गणना भागीदार की पंजीकरण तिथि से लेकर भागीदार द्वारा साइन-अप किए गए प्रत्येक ग्राहक के लिए की जाएगी और इसमें खाते के बोनस गुणांक का ध्यान रखा जाएगा* (जहाँ भी लागू हो) और भूल-चूक, धोखाधड़ी या किसी भी संदेहास्पद ऑपरेशन के कारण जुड़ी ट्रेडिंग मात्रा को घटा दिया जाएगा।
- बोनस के ज़रिए भागीदार के किसी ग्राहक द्वारा ट्रेड किए जाने की स्थिति में, बोनस गुणांक की गणना इस प्रकार की जाएगी:
बोनस गुणांक = (इक्विटी - ग्राहक का मौजूदा क्रेडिट/बोनस) / इक्विटी
*यह केवल 01.04.2021 के बाद खोले गए और/या बंद किए गए स्तरों के संबंध में लागू होगा।
- पुरस्कार प्राप्त करने के लिए भागीदार को पुरस्कार योग्यता की ये 3 आवश्यकताएँ पूरी करनी होंगी:
- भागीदार के ग्राहक की क्वालिफ़ाइंग लाइफ़टाइम मात्रा लक्ष्य तक पहुँचनी चाहिए।
- पिछले 90 दिनों में भागीदार के सक्रिय ग्राहकों द्वारा आवश्यकताओं की पूर्ति होनी चाहिए (“सक्रिय” माने जाने के लिए पिछले 90 दिनों की अवधि में भागीदार के ग्राहक का कम से कम एक ट्रेडिंग ऑपरेशन होना चाहिए)।
- पिछले 12 महीनों में भागीदार के ग्राहकों की संचयी ट्रेडिंग मात्रा लाइफ़टाइम ट्रेडिंग मात्रा के आवश्यक प्रतिशत के बराबर या उससे ज़्यादा होनी चाहिए।
- भागीदार को हर एक पुरस्कार के लिए सटीक योग्यता के मानदंड की जाँच करने के लिए exnessaffiliates.com के व्यक्तिगत क्षेत्र को देखना चाहिए।
- नीचे दी गई स्थितियों के अंतर्गत किसी भागीदार को लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए अयोग्य ठहराने का अधिकार Exness के पास सुरक्षित है:
- अगर भागीदार किसी कानून और/या लागू रेगुलेशन का और/या मौजूदा नियमों और शर्तों का उल्लंघन करता है।
- अगर भागीदार गलत भावना से कार्य करता है और/या अनुचित ढंग से और/या धोखे से और/या किसी ऐसे तरीके से कार्य करता है जो भागीदार और Exness के बीच भागीदारी अनुबंध की शर्तों के अनुरूप न हो।
- अगर इस बात का पर्याप्त संदेह हो कि भागीदार की संगत ट्रेडिंग मात्रा गलती से और/या धोखे से और/या किसी संदिग्ध ऑपरेशन से प्राप्त की गई है।
- नीचे दिए गए पैराग्राफ़ पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, भागीदार लॉयल्टी प्रोग्राम पुरस्कार, भागीदार के पूर्वकथित पुरस्कारों के लिए योग्य होने की तारीख से 1-2 हफ़्ते के भीतर प्रॉसेस किए जाने शुरू कर दिए जाएँगे। पुरस्कार प्राप्त करने की योग्यता से जुड़ी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले योग्य भागीदारों से प्रासंगिक Exness खाता प्रबंधक द्वारा पुरस्कार जारी करने के बारे में आगे के विवरण पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया जाएगा। Exness की आधिकारिक अवकाश अवधि के दौरान पुरस्कार जारी करने में देरी होगी; पुरस्कार वितरण में ऐसी किसी भी देरी के लिए Exness ज़िम्मेदार नहीं होगा, जो उसके नियंत्रण से बाहर है, जिसमें विक्रेता या किसी तीसरे पक्ष के कारण पुरस्कार वितरण में देरी होने जैसे उदाहरण शामिल हैं।
- संपर्क किए जाने पर, भागीदार से पुरस्कार चुनने के लिए कहा जाएगा (अगर एक से ज़्यादा पुरस्कार विकल्प उपलब्ध हों)। पुरस्कार का दावा करने के तरीके और पुरस्कार की डिलीवरी के बारे में जानकारी के विवरण सीधे योग्य भागीदार को प्रदान किए जाएँगे।
- भागीदार से संपर्क नहीं कर पाने या उसके द्वारा 28 दिनों की अवधि में प्रतिक्रिया नहीं देने की स्थिति में पुरस्कार रद्द कर दिया जाएगा।
- अगर भागीदार एक ही समय में एक से ज़्यादा पुरस्कारों के लिए योग्य होता है, तो भागीदार का पुरस्कार एक बार में उस समयावधि के लिए जारी किया जाएगा, जिसके लिए भागीदार और प्रासंगिक Exness खाता प्रबंधक के बीच चर्चा की जाएगी। पुरस्कार स्वीकार करके, भागीदार अपने आप Exness को Exness के मार्केटिंग उद्देश्यों के लिए अपना फ़ोटो, नाम, संपर्क विवरण और पुरस्कार के विवरण का इस्तेमाल करने के लिए अपनी सहमति और अनुमति देता है। Exness द्वारा आयोजित किसी भी मार्केटिंग/प्रमोशनल वीडियो, फ़ोटो शूट और/या किसी अन्य प्रमोशनल गतिविधि में भागीदारी करने से भागीदार द्वारा इनकार करने के परिणामस्वरूप पुरस्कार रद्द किया जा सकता है और ऐसी स्थिति में भागीदार का दायित्व होगा कि वह Exness को पुरस्कार वापस करे।
- भागीदार लॉयल्टी प्रोग्राम के पुरस्कार भागीदार के निवास वाले देश के आधार पर अलग-अलग होंगे। जहाँ विशिष्ट पुरस्कार उपलब्ध नहीं होंगे, वहाँ भागीदार को उसी मूल्य के वैकल्पिक पुरस्कार ऑफ़र किए जाएँगे।
- भागीदार लॉयल्टी प्रोग्राम के भाग के रूप में निम्नलिखित पुरस्कार उपलब्ध हैं:
- थाईलैंड, भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के लिए पुरस्कार
- दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, अफ़्रीका, लैटिन अमेरिका के लिए पुरस्कार
- चीन, हॉंग कॉंग, ताइवान, मकाउ के लिए पुरस्कार
- वियतनाम के लिए पुरस्कार
थाईलैंड, भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के लिए पुरस्कार
पुरस्कार का नाम | पुरस्कार का विवरण | वैकल्पिक नकद राशि, $ |
500 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 500 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र | --- |
स्मार्टफ़ोन | एक iPhone या 1 500 अमेरिकी डॉलर मूल्य तक का स्थानीय रूप से उपलब्ध कोई अन्य स्मार्टफ़ोन | 1 250 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स | स्थानीय तौर पर उपलब्ध 3 000 अमेरिकी डॉलर तक की कीमत का लैपटॉप, डेस्कटॉप कम्प्यूटर, स्मार्ट टीवी या होम थिएटर | 3 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
5 000 अमेरिकी डॉलर ट्रेडिंग बोनस | किसी भी Exness खाते में 5 000 अमेरिकी डॉलर मूल्य का गैर-निकासी योग्य ट्रेडिंग बोनस ट्रांसफ़र किया गया | 3 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए शहर में लग्ज़री छुट्टियाँ | भागीदार के निवास देश में किसी जगह पर 2 लोगों के लिए 4दिन/3रातों की छुट्टियाँ। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 3 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। | 4 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए लग्ज़री अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा | भागीदार की पसंद की जगह पर 2 लोगों के लिए 6दिनों/5रातों की अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा, Exness द्वारा दिए गए स्थानों की सूची से चयनित। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 5 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। | 10 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
लग्ज़री घड़ी | लग्ज़री घड़ी (पुरुष या महिला के लिए मॉडल) 20 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध | 16 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
40 000 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 40 000 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र | --- |
लग्ज़री स्पोर्ट्स कार | स्पोर्ट्स कार का कोई भी मेक और मॉडल जो 150 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध हो | 120 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
300 000 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 300 000 अमेरिकी डॉलर का नकद ट्रांसफ़र | --- |
दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, अफ़्रीका, लैटिन अमेरिका के लिए पुरस्कार
दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया के देश: बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलिपींस, सिंगापुर*, कोरिया, म्यांमार, लाओस।
मध्य पूर्वी देश: गल्फ़ कॉपरेशन काउंसिल, लेवैंट देश, उत्तरी अफ़्रीकी देश और अन्य मध्य पूर्वी देश।
अफ़्रीकी देश: दक्षिण अफ़्रीका, नाइजीरिया, उप-सहारा अफ़्रीका - पश्चिमी, मध्य, पूर्वी, दक्षिणी देश
लैटिन अमेरिकी देश: उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और कैरिबियाई देश।
पुरस्कार का नाम | पुरस्कार का विवरण | वैकल्पिक नकद राशि, $ |
500 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 500 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र | --- |
2 000 अमेरिकी डॉलर ट्रेडिंग बोनस | किसी भी Exness खाते में 2 000 अमेरिकी डॉलर मूल्य का गैर-निकासी योग्य ट्रेडिंग बोनस ट्रांसफ़र किया गया | 1 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
स्मार्टवॉच | सिंगापुर में उपलब्ध नहीं। $1000 तक की कीमत की अपनी पसंद की स्मार्टवॉच प्राप्त करें | 1 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
CapitaStar वाउचर | सिंगापुर में उपलब्ध। $1000 तक के CapitaStar वाउचर के साथ खरीदारी का आनंद लें | 1 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
स्मार्टफ़ोन | एक iPhone या 2 000 अमेरिकी डॉलर मूल्य तक का स्थानीय रूप से उपलब्ध कोई अन्य स्मार्टफ़ोन | 1 700 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स | स्थानीय तौर पर उपलब्ध 3 000 अमेरिकी डॉलर तक की कीमत का लैपटॉप, डेस्कटॉप कम्प्यूटर, स्मार्ट टीवी या होम थिएटर | 2 500 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए शहर में लग्ज़री छुट्टियाँ | भागीदार के निवास देश में किसी जगह पर 2 लोगों के लिए 4दिन/3रातों की छुट्टियाँ। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 3 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। | 4 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए लग्ज़री अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा | भागीदार की पसंद की जगह पर 2 लोगों के लिए 6दिनों/5रातों की अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा, Exness द्वारा दिए गए स्थानों की सूची से चयनित। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 5 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। | 10 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
लग्ज़री घड़ी | लग्ज़री घड़ी (पुरुष या महिला के लिए मॉडल) 20 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध | 16 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
40 000 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 40 000 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र | --- |
लग्ज़री स्पोर्ट्स कार | सिंगापुर में उपलब्ध नहीं। स्पोर्ट्स कार का कोई भी मेक और मॉडल जो 150 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध हो | 120 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
6 लोगों के लिए प्राइवेट याट पर हॉलिडे | केवल सिंगापुर में उपलब्ध। सभी सुविधाओं वाले लग्ज़री प्राइवेट याट पर 6 लोगों के लिए 7D/6N मेडिटेरेनियन हॉलिडे। यात्रा की तारीख और कार्यक्रम भागीदार की सहमति से तय किया जाएगा। इसमें ये शामिल हैं: 6 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, याट चार्टर, याट क्रू, निजी शेफ़ द्वारा तैयार किया गया शानदार भोजन, भ्रमण प्रोग्राम। | 120 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
300 000 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 300 000 अमेरिकी डॉलर का नकद ट्रांसफ़र | --- |
चीन, हांग कांग, ताइवान, मकाउ के लिए पुरस्कार
पुरस्कार का नाम | पुरस्कार का विवरण | वैकल्पिक नकद राशि, $ |
स्मार्टफ़ोन | एक iPhone या 1 500 अमेरिकी डॉलर मूल्य तक का स्थानीय रूप से उपलब्ध कोई अन्य स्मार्टफ़ोन | 1 250 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स | स्थानीय तौर पर उपलब्ध 3000 अमेरिकी डॉलर तक की कीमत का लैपटॉप, डेस्कटॉप कम्प्यूटर, स्मार्ट टीवी या होम थिएटर | 2 500 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए शहर में लग्ज़री छुट्टियाँ | चीन में भागीदार की पसंद की जगह पर 2 लोगों के लिए 4दिन/3रातों की यात्रा। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 3 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। | 5 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में समतुल्य राशि |
लग्ज़री घड़ी | लग्ज़री घड़ी (पुरुष या महिला के लिए मॉडल) 12 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध | 9 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए लग्ज़री अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा | भागीदार की पसंद की जगह पर 2 लोगों के लिए 6दिनों/5रातों की अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा, Exness द्वारा दिए गए स्थानों की सूची से चयनित। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 5 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि | 9 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
लग्ज़री सिडान | कार का कोई भी मेक और मॉडल, जो 60 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध हो | 50 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
ग्लोबल डेस्टिनेशन में शॉपिंग की सुविधा | 2 लोगों के लिए टोक्यो, हांग कांग, सिंगापुर या सियोल के लिए 5दिन/4रातों की शॉपिंग के लिए यात्रा। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, निजी शॉपिंग सहायक, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 40 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। | 50 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
88 888 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 88 888 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र | --- |
लग्ज़री स्पोर्ट्स कार | स्पोर्ट्स कार का कोई भी मेक और मॉडल जो 150 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध हो | 120 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
अंतर्राष्ट्रीय संपत्ति | भागीदार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय संपत्ति में 400 000 अमेरिकी डॉलर तक का निवेश | 320 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
वियतनाम के लिए पुरस्कार
पुरस्कार का नाम | पुरस्कार का विवरण | वैकल्पिक नकद राशि, $ |
500 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 500 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र। | --- |
स्मार्टफ़ोन | एक iPhone या 1 500 अमेरिकी डॉलर मूल्य तक का स्थानीय रूप से उपलब्ध कोई अन्य स्मार्टफ़ोन। | 1 250 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
3 000 अमेरिकी डॉलर ट्रेडिंग बोनस |
किसी भी Exness खाते में 3 000 अमेरिकी डॉलर मूल्य का ट्रांसफ़र किया गया गैर-निकासी योग्य ट्रेडिंग बोनस। |
2 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में समतुल्य राशि |
बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स | स्थानीय तौर पर उपलब्ध 3000 अमेरिकी डॉलर तक की कीमत का लैपटॉप, डेस्कटॉप कम्प्यूटर, स्मार्ट टीवी या होम थिएटर | 2 500 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए शहर में लग्ज़री छुट्टियाँ |
वियतनाम में भागीदार की पसंद की जगह पर 2 लोगों के लिए 4दिन/3रातों की छुट्टियाँ। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 3 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। |
4 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
2 लोगों के लिए लग्ज़री अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा | भागीदार की पसंद की जगह पर 2 लोगों के लिए 6दिनों/5रातों की अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा, Exness द्वारा दिए गए स्थानों की सूची से चयनित। यात्रा की तारीख भागीदार की सहमति से तय की जाएगी। इसमें ये शामिल हैं: 2 लोगों के लिए वापसी की बिज़नेस फ़्लाइट, ट्रांसफ़र, 5* होटल में आवास-सुविधा, नाश्ता, भ्रमण प्रोग्राम, भागीदार के खाते में निकासी योग्य नकद रूप में क्रेडिट की गई 5 000 अमेरिकी डॉलर की खर्च राशि। | 10 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
लग्ज़री घड़ी | लग्ज़री घड़ी (पुरुष या महिला के लिए मॉडल) 20 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध | 16 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
40 000 अमेरिकी डॉलर नकद | भागीदार के खाते में 40 000 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र | --- |
लग्ज़री सिडान |
कार का कोई भी मेक और मॉडल, जो 60 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध हो |
50 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
80 000 अमेरिकी डॉलर नकद |
भागीदार के खाते में 80 000 अमेरिकी डॉलर नकद ट्रांसफ़र |
--- |
लग्ज़री स्पोर्ट्स कार |
स्पोर्ट्स कार का कोई भी मेक और मॉडल, जो 200 000 अमेरिकी डॉलर के मूल्य पर स्थानीय रूप से उपलब्ध हो |
170 000 अमेरिकी डॉलर या स्थानीय मुद्रा में इसके समतुल्य राशि |
- अगर भागीदार ने प्रोग्राम शुरू होते समय पहले से ही एक से अधिक पुरस्कारों का लक्ष्य पूरा कर लिया है, तो वह अपने द्वारा हासिल किए गए अंतिम (उच्चतम) स्तर का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ही योग्य होगा।
- अगर भागीदार ने सभी पुरस्कारों के लक्ष्य पूरे कर लिए हैं और शीर्ष पुरस्कार प्राप्त कर लिया है, तो वह पुरस्कार के तौर पर $500 बिलियन की प्रत्येक अतिरिक्त क्वालिफ़ाइंग ट्रेडिंग मात्रा के लिए $200,000 की नकद राशि के पुरस्कार के साथ प्रोग्राम में अपनी भागीदारी जारी रखेगा।
- जहाँ नकद राशि का विकल्प उपलब्ध हो और भागीदार ने पुरस्कार के बजाय नकद राशि का विकल्प चुना हो, तो नकद की ऐसी समतुल्य राशि भागीदार के ट्रेडिंग खाते में ट्रांसफ़र की जाएगी।
- अगर भागीदार को जारी किया गया पुरस्कार, ऊपर सूचीबद्ध अधिकतम पुरस्कार से कम मूल्य का है, तो अंतर की राशि का भुगतान अतिरिक्त रूप से नहीं किया जाएगा।
- सभी स्थानीय करों और डिलीवरी लागतों को मिलाकर पुरस्कार बजट का पूरा भाग बनेगा, और इस तरह, पुरस्कार का पूरा (कुल) मूल्य, ऊपर सूचीबद्ध पुरस्कार के अधिकतम मूल्य के भीतर होगा।
- सभी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, मूल पैकिंग में कूरियर सेवा कंपनी के माध्यम से भागीदार द्वारा सबमिट किए गए नामित मेलिंग पते पर डिलीवर किए जाएंगे। भागीदार उन सभी नियमों और शर्तों का अनुपालन करने और उनसे बाध्य होने के लिए अपनी सहमति देता है, जो ऐसे पुरस्कारों के वितरण पर लागू हो सकती हैं।
- लागू सामान्य बोनस के नियम और शर्तों के अनुसार, ट्रेडिंग बोनस भागीदार के पसंद के एकल खाते में क्रेडिट किया जाएगा और उसे एक से ज़्यादा खातों में बाँटा नहीं जाएगा। ट्रेडिंग बोनस, निकासी के योग्य नहीं होता है। ट्रेडिंग बोनस का उपयोग करके कमाए गए किसी भी लाभ की निकासी की जा सकती है।
- नकद पुरस्कार और वैकल्पिक नकद राशि के पुरस्कार, भागीदार के व्यक्तिगत क्षेत्र में पंजीकृत खाते में क्रेडिट किए जा सकते हैं। नकद पुरस्कार और वैकल्पिक नकद राशि की निकासी किसी भी समय स्थानीय रूप से उपलब्ध किसी भी निकासी विधियों का इस्तेमाल करके की जा सकती है।
- यात्रा संबंधी सभी पुरस्कारों के लिए तिथियों और सटीक यात्रा विवरण की चर्चा सीधे योग्य भागीदार से की जाएगी। यात्रा संबंधी पुरस्कारों का इस्तेमाल, योग्य भागीदार को पुरस्कार मिलने के 12 महीने की अवधि के अंदर किया जाना चाहिए।
- Exness के पास किसी भी पुरस्कार को किसी भी समय और कोई भी सूचना दिए बिना, Exness द्वारा निर्धारित समान मूल्य और/या विनिर्देश वाले दूसरे पुरस्कार से बदलने का अधिकार सुरक्षित है। पुरस्कार “यथारूप” आधार पर दिए जाते हैं और वे ट्रांसफ़र करने योग्य, बदलने योग्य या किसी अन्य चीज़ के बदले रिडीम करने योग्य नहीं हैं। पुरस्कारों के संबंध में सभी वारंटी और प्रतिनिधित्व को उस सीमा तक स्पष्ट रूप से बाहर रखा गया है, जिस सीमा तक यह कानून द्वारा प्रतिबंधित नहीं हैं।
- Exness द्वारा किसी भी उत्पाद के मूल्य का भुगतान कर दिए जाने पर Exness और उनके एसोसिएट और/या कर्मचारी और/या उनसे संबद्ध पक्ष, उत्पाद की किसी भी खराबी, क्षति, चोरी, यात्रा के दौरान विलंब या हानि की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं।
- केवल ऐसे दायित्व को छोड़कर, जिसे कानून द्वारा अपवर्जित नहीं किया जा सकता है, Exness (अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंटों सहित) किसी भी व्यक्तिगत चोट; या किसी भी हानि या क्षति (अवसर की हानि सहित); चाहे वह प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, विशेष या परिणामी हो, प्रोग्राम में भागीदारी से किसी भी तरह उत्पन्न हुई हो, निम्न से उत्पन्न हुए सभी दायित्वों सहित सभी दायित्वों (लापरवाही सहित) को अपवर्जित करता है: (a) कोई भी तकनीकी कठिनाई या उपकरण की खराबी (चाहे वह Exness के नियंत्रण में हो या नहीं); (b) कोई चोरी, अनधिकृत एक्सेस या तृतीय पक्ष का हस्तक्षेप; (c) Exness के उचित नियंत्रण के बाहर किसी भी कारण से किसी भी ऐसी प्रविष्टि या पुरस्कार का दावा, जो विलंब से किया गया हो, अनुपलब्ध हो, बदला गया या समाप्त अथवा गलत निर्देशित हो (चाहे वह Exness को प्राप्त होने के बाद हो या नहीं हो); (d) इन नियमों और शर्तों में बताए गए पुरस्कार के मूल्य में कोई भी परिवर्तन; (e) भागीदार द्वारा वहन किया जाने वाला कोई भी कर दायित्व; या (f) पुरस्कार के भाग के तौर पर, ईवेंट में उपस्थिति सहित पुरस्कार का इस्तेमाल।
- Exness भागीदार लॉयल्टी प्रोग्राम अनिश्चित काल तक चलने के लिए बनाया गया है। Exness के पास भागीदार लॉयल्टी प्रोग्राम को अपने पूर्ण विवेक से किसी भी समय समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है। अगर ऐसा होता है, तो Exness 5 कार्यदिवसों में भागीदारों को लिखित में सूचित करेगा।
- ये नियम और शर्तें अंग्रेज़ी में लिखी गई हैं और भाषा के सभी अन्य अनुवाद केवल सुविधा के लिए प्रदान किए गए हैं। अंग्रेज़ी टेक्स्ट और किसी अन्य भाषा में उसके अनुवाद में कोई भी असंगतता होने की स्थिति में अंग्रेज़ी टेक्स्ट मान्य होगा।
*हम फ़िलहाल सिंगापुर से नए ग्राहकों को स्वीकार नहीं करते हैं। इस लिंक पर जाएँ और उन देशों के बारे में और पढ़ें, जहाँ से हम ग्राहकों और भागीदारों को स्वीकार नहीं करते हैं।
टिप्पणियां
0 टिप्पणियां
लेख टिप्पणियों के लिए उपलब्ध नहीं है.